-
Advertisement
Indora में 24 साल के युवक की हत्या, खून से लथपथ हालत में सड़क किनारे मिला शव
इंदौरा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक हत्या (Murder) हुई है। युवक का शव सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में मिला है। हादसा जिला कांगड़ा (Kangra) के पुलिस थाना इंदौरा के तहत सामने आया है। युवक इंदौरा के निकटवर्ती गांव भपू का रहने वाला था। मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय हरीश उर्फ कालू पुत्र सुरेंद्र सिंह, गांव भपू, तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक बीते रोज शाम के समय अपनी बाइक पर घर से निकला था और देर रात तक घर नहीं लौटा। शुक्रवार अल सुबह किसी ने परिवार को युवक के इंदौरा-पठानकोट वाया डाह कुलाड़ा मार्ग पर नसवाल में खून से लथपथ हालत में पड़े होने की सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को सिविल अस्पताल इंदौरा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत (Dead) घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: हत्या कर सूखे नाले में दफनाया था युवती का शव, 6 माह बाद बरामद

वहीं, सूचना मिलते ही इंदौरा पुलिस (Indora Police) टीम मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जहां युवक खून से लथपथ मिला था वहां पहुंचकर भी साक्ष्य जुटाए हैं। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों के बयान भी दर्ज किए। वहीं, पुलिस ने अपने आला अधिकारियों व फॉरेंसिक टीम को भी सूचित किया है। बताया जा रहा है कि जिस बाइक पर युवक घर से निकला था वह घर से करीब एक किलोमीटर दूर चौक पर खड़ी पाई गई है। जबकि उसकी हत्या भपू गांव से तीन किलोमीटर दूर नसवाल में हुई बताई गई है। ऐसे में वह किस साधन से वहां पहुंचा और हत्या के पीछे की क्या वजह रही, इससे पर्दा उठना अभी बाकी है। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel


