-
Advertisement
CM उद्धव का कार्टून शेयर किया नेवी अफसर को शिवसैनिकों ने पीटा; रक्षा मंत्री बोले- यह बर्दाश्त नहीं
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) का कार्टून वॉट्सऐप ग्रुप में शेयर करने को लेकर रिटायर्ड नेवी अफसर से कथित शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट को लेकर मुंबई पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया गया। इसके बाद सभी आरोपियों को जमानत (Bail) भी दे दी गई। आरोपियों को जमानत मिलने पर पीड़ित शर्मा की बेटी बोलीं, ‘वरिष्ठ नागरिक पर हमला हुआ। पुलिस को पता होना चाहिए कि किन धाराओं में आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए, गिरफ्तारी हत्या की कोशिश के आरोप में होनी चाहिए थी।’ उनकी बेटी ने बताया कि पिता की दाहिनी आंख में चोट आई है। मामले में शिवसेना शाखा प्रमुख कमलेश कदम को नामजद किया गया था।
यह भी पढ़ें: दिल्ली दंगों में FB की भूमिका थी: दिल्ली विधानसभा ने कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट को किया तलब
रक्षा मंत्री ने ने की मदन शर्मा से बातचीत; हमले को बताया अपमानजनक
इस सब के बीच अब यह मामला रक्षा मंत्रालय तक जा पहुंचा है। इस पूरे मसले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) की प्रतिक्रिया सामने आई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को मदन शर्मा से बात की। रक्षा मंत्री ने कहा कि पूर्व सैनिकों पर इस तरह के हमले पूरी तरह अस्वीकार्य हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि रिटायर्ड नौसेना अधिकारी मदन शर्मा से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। पूर्व सैनिकों पर इस तरह के हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य और अपमानजनक हैं। राजनाथ सिंह ने मदन शर्मा के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। वहीं, दूसरी तरफ प्रदेश के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह बहुत ही गलत और स्टेट स्पॉन्सर्ड टेरर वाली स्थिति है। उन्होंने कहा, ‘मैं अपने ट्वीट से उद्धव जी का ध्यान गुंडाराज की ओर खींचा है। 10 मिनट में 6 आरोपियों को छोड़ दिया गया।’ फडणवीस ने घटना को ‘दुखद व भयानक’ बताते हुए कहा, ‘हम इन गुंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व सज़ा की मांग करते हैं।’

