-
Advertisement
NEET | Paperleak | SFI Protest
पेपर लीक की आग अब हिमाचल की राजधानी शिमला तक पहुंच गई है! छात्रों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा है।SFI कार्यकर्ताओं ने शिमला के ऐतिहासिक स्कैंडल पॉइंट पर सरकार के खिलाफ जोरदार हल्ला बोला। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़कों पर उतरे इन युवाओं की मांग बिल्कुल स्पष्ट है। उन्होंने इस पूरे फर्जीवाड़े की जिम्मेदारी तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे की मांग की है। प्रदर्शन के उग्र होने और कानून व्यवस्था टूटने की स्थिति को देखते हुए पुलिस भारी बल के साथ एक्शन में आई। मौके से दर्जनों SFI कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।

