-
Advertisement
कोरोना काल में लापरवाही, Himachal में बेटे की जगह बाप को बता दिया Positive
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश से कोविड-19 (Covid-19) प्रकोप के बीच लापरवाही का एक नमूना पेश आया है। ये लापरवाही दो सरकारी विभागों में आपसी तालमेल ना बैठ पाने के कारण हुई है। इसी के चलते रविवार रात को बेटे की जगह पिता को ही कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) घोषित कर दिया गया। बिलासपुर जिला के नयना देवी स्वास्थ्य खंड के तहत एक पीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट संक्रमित पाया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासन को फार्मासिस्ट के पिता के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना दे डाली, जिसे सही मानकर प्रशासन ने भी आगे जारी कर दिया।
ये भी पढ़ें – Corona Update : मंडी में स्टाफ नर्स सहित 11 पॉजिटिव, Chamba में दादी-पोती समेत तीन नए मामले
बाद में स्वास्थ्य विभाग (Health Deptt) ने तो आधी रात के बाद अपनी गलती सुधार ली, लेकिन प्रशासन को इस बात की जानकारी सोमवार सुबह जाकर लगी। उधर, एसडीएम स्वारघाट सुभाष गौतम के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से उन्हें रविवार रात को फार्मासिस्ट के पिता के कोरोना पॉजिटिव आने की सूचना दी गई थी, जबकि सच्चाई यह है कि फार्मासिस्ट ही पॉजिटिव है। सुबह स्थिति स्पष्ट होने पर प्रशासन ने फार्मासिस्ट को कोविड केयर सेंटर चांदपुर में शिफ्ट कर दिया गया है।


