- Advertisement -
काठमांडू। नेपाल के सयांगजा जिले में गुरुवार सुबह हुए भूस्खलन (Landslide) से एक परिवार के नौ लोगों सहित 10 व्यक्तियों की मौत हो गई है। जिला पुलिस कार्यालय के मुताबिक भूस्लखन में वालिंग नगर पालिका क्षेत्र के एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत (Death) हो गई। भूस्खलन की एक अन्य घटना में पाल्पा जिले के रंभा ग्रामीण नगर पालिका के तीन घरों के छह लोग लापता हो गए हैं। पुलिस द्वारा अबतक 10 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
वहीं, हादसे में घायल हुए के व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताया गया कि इलाके में हुई लगातार बारिश की वजह से यह हादसा पेश आया है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह-सुबह भूस्खलन की यह घटना घटी है। नेपाल (Nepal) में लगातार हो रही मानसून के बारिश की वजह से कई राज्यों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं और दर्जनों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 12 सितंबर को नेपाल के सिंधुपाल चौक जिले में भारी बारिश के बाद रात को भूस्खलन की एक डरावनी घटना घटी।
भूस्खलन की इस घटना में 18 घर जमींदोज हो गए। इसमें 25 से अधिक लोग लापता हो गए, जबकि कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। इस प्राकृतिक आपदा में हुई तबाही को देखते हुए नेपाल की सेना फौरन मौके पर पहुंच कर राहत-बचावकार्य शुरू किया। भूस्खलन की इस भयावाह घटना में सबसे अधिक बारहबीस ग्रामीण निकाय-7 प्रभावित हुआ था। इसके अलावा भीरखर्का जिले में भी भूस्खलन की एक घटना सामने आई थी। इस जिले में 9 घर भूस्खलन के बाद बह गए, जिसमें 20-25 लोग लापता हो गए थे।
- Advertisement -