-
Advertisement
हिमाचलः भांजा ही बन गया मामी की आबरू का लुटेरा, जान से मारने की धमकी भी दी
संजीव कुमार/गोहर। पुलिस थाना जंजैहली के अंतर्गत कलयुगी भांजे द्वारा अपनी मामी के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। जंजैहली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता 28 तारीख को लकड़ी लेने के लिए जंगल गई थी। वहां अचानक आरोपी भांजा भी आ धमका। मामी को अकेला देख भांजे की नीयत में खोट आ गया। पीड़िता की शिकायत के अनुसार भांजे ने जबरन बलपूर्वक उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने जुर्म को अंजाम देने के बाद धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
इसके बाद डरी सहमी पीड़िता ने हौंसला जुटा कर भांजे के कृत्य की आपबीती घर में परिवार से सांझा की। यह सुनकर परिवार के सदस्यों के पैर तले जमीन खिसक गई। इसके बाद पीड़ित महिला परिजनों के साथ जंजैहली थाना पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी भांजे के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है। एसपी गुरदेव चंद शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दुराचार के एक मामले में केस दर्ज किया है। आरोपी फरार है, जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel


