-
Advertisement
शातिरों ने ठगी करने का निकाला नया तरीका, Netflix यूजर्स हो जाएं सावधान
आज के समय में नेटफ्लिक्स (Netflix) सबसे पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म है। काफी सारे लोग आजकल नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन एक फिशिंग स्कैम ने यूजर्स को परेशानी दे दी है। दरअसल, एक नया नेटफ्लिक्स फिशिंग घोटाला (Phishing Scam) सामने आया है, जो कि यूजर्स की व्यक्तिगत और क्रेडिट कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश करता है।
यह भी पढ़ें- अब राशन की दुकान में होगा बड़ा बदलाव, आम जनता मिलेगा ये फायदा
इसका दावा एक रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस घोटाले में एक महीने में कम से कम पांच पीड़ित पाए गए, जिन्हें लगभग 7 लाख से ज्यादा रुपए का नुकसान हुआ है। सिंगापुर पुलिस ने नागरिकों को नेटफ्लिक्स से स्पूफ ईमेल से जुड़े फिशिंग घोटाले की चेतावनी भी दी है। हैरान कर देने वाली बात ये हैं कि ये मेल सुरक्षा उपायों को दरकिनार करने में सक्षम है। इससे घोटाले रोके जा सकते हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, घोटाले करने वाले प्राप्तकर्ताओं को उनकी सदस्यता को रिन्यू करने के लिए यूआरएल लिंक (URL) पर क्लिक करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके बाद जब एक बार पीड़ित लिंक पर क्लिक करते हैं तो वे फिशिंग वेबसाइट पर रीडायरेक्ट हो जाते हैं। इसके बाद उन्हें अपनी क्रेडिट या डेबिट कार्ड के विवरण और ओटीपी दर्ज करने के लिए कहा जाता है। इसके बाद जैसे ही यूजर विवरण दर्ज करता है, स्कैमर्स उनके कार्ड पर अनधिकृत लेनदेन करने लग जाते हैं।
ना करें ऐसी गलती
ध्यान रहे की नेटफ्लिक्स जैसे विश्वसनीय ऐप से होने का दावा करने वाले ऐसे किसी भी ईमेल पर क्लिक ना करें। लिंक पर क्लिक करने से पहले अच्छे से डोमेन को जांच लें। किसी से भी ओटीपी शेयर ना करें। किसी भी क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड शुल्क के मामले में तुरंत बैंक से संपर्क करें और अपने पैसे बचाने के लिए कार्ड को ब्लॉक करवाएं।
