-
Advertisement
NEET (UG) एग्जाम 21 जून को होगा, अगले साल से कंप्यूटर बेस्ड होगी परीक्षा
NEET Re-Exam Date 2026: मेडिकल की पढ़ाई करने का सपना देख रहे लाखों स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 की परीक्षा के लिए नई तारीख की घोषणा कर दी है। भारत सरकार की मंजूरी के बाद यह फैसला लिया गया है कि अब नीट (यूजी) 2026 का री-एग्जामिनेशन 21 जून 2026 को होगा।
प्रवेश पत्र 14 जून तक जारी किए जाएंगे
नीट पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, छात्रों का हित सरकार की प्राथमिकता है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा, अगले साल से नीट की परीक्षा ओएमआर सीट के बजाय कंप्यूटर बेस्ड होगी। छात्रों को नीट-यूजी की दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए अपनी सुविधानुसार शहर चुनने के लिए एक सप्ताह का समय मिलेगा। प्रवेश पत्र 14 जून तक जारी किए जाएंगे। छात्रों के भविष्य की चिंता सरकार की प्राथमिकता है।
बता दें कि पेपर लीक के बाद नीट यूजी की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। यह परीक्षा 3 मई को हुई थी।
पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश
NTA की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक, पूरे देश में यह परीक्षा एक साथ आयोजित की जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अब अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दें। परीक्षा का आयोजन रविवार को होने के कारण केंद्र सरकार और एनटीए ने सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

