हिमाचल बजट: नई योजनाओं से लोगों की तकदीर बदलेंगे सीएम, दूध उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा

हिमाचल बजट: नई योजनाओं से लोगों की तकदीर बदलेंगे सीएम, दूध उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा

- Advertisement -

शिमला। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई नई योजनाओं को ऐलान किया है। इनमें राजीव गांधी गर्वनमेंट मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना, दुग्ध क्षेत्र के विस्तार के लिए हिम गंगा जैसी योजनाएं शामिल हैं। सीएम सुक्खू ने कहा कि राज्य की प्रत्येक विधानसभा में राजीव गांधी गर्वनमेंट मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल खोले जाएंगे। इनमें खेल सुविधाएं, स्वीमिंग पूल इत्यादि उपलब्ध करवाए जाएंगे। बजट में 7,000 विधवाओं और एकल नारियों को घर बनाने के लिए मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना का ऐलान सीएम ने किया।


उच्च शिक्षा के लिए ऋण के ब्याज पर उपदान

सरकार की ओर से मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए ऋण के ब्याज पर उपदान प्रदान किया जाएगा। सरकार दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए हिम गंगा योजना शुरू करेगी। इस योजना के लिए 500 करोड़ रुपये की घोषणा की गई है। ऐलान के अनुसार नए मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किए जाएंगे और मौजूदा प्लांट्स को अपग्रेड किया जाएगा। मुख्यमंत्री लघु दुकानदार कल्याण योजना का ऐलान किया। इसके अंतर्गत छोटे दुकानदारों जैसे दर्जी, नाई, चाय वाले, रेहड़ी-फड़ी वाले इत्यादि को 50 हजार रुपये तक के ऋण पर लगने वाले ब्याज का 50 प्रतिशत उपदान दिया जाएगा।

सडक़ों के रखरखाव के लिए योजना

प्रदेश में उत्कृष्ट गुणवत्ता की सडक़ें उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री सडक़ एवं रखरखाव योजना शुरू की जाएगी। इसके अंतर्गत 2023-24 में 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के अंतर्गत स्वरोजगार के लिए डेंटल क्लीनिक में मशीनरी एवं औजार, मत्स्य इकाइयों, ई-टैक्सी तथा 1 मेगावाट तक के सोलर पावर प्रोजेक्ट सम्मिलित होंगे। ई-टैक्सी पर मिलने वाला उपदान सभी वर्गों के लिए 50 प्रतिशत होगा।बजट में 7000 विधवाओं और एकल नारियों को घर बनाने के लिए मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना का ऐलान सीएम ने किया।

यह भी पढ़े:हिमाचल बजट: 30 हजार नौकरियों का ऐलान, काऊ सेस से कमाई करेगी सरकार

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | HP Budget Session 2023 Himachal Pradesh Budget 2023 Big Decisions | milkproduction | Sukhvinder Singh Sukhu | new schemes in Himachal Budget | Himachal Budget Session | Himachal Pradesh Budget 2023 | Himachal Budget 2023 | Himachal Pradesh Budget Session
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है