-
Advertisement
यदोपति की गैरमौजूदगी में #himachalyouthcongress अध्यक्ष निगम भंडारी ने कांगड़ा से किया स्टार्टअप
Last Updated on December 5, 2020 by Vishal Rana
कांगड़ा। हिमाचल युवा कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष निगम भंडारी ने अपना स्टार्टअप कार्यवाहक अध्यक्ष यदोपति ठाकुर (Yadopati Thakur) की गैरमौजूदगी में कांगड़ा से किया। पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली (Former Transport Minister GS Bali) के कांगड़ा स्थित आवास से उन्होंने पहली मर्तबा बतौर युकां अध्यक्ष अपनी बात रखी। निगम भंडारी ने अपने पहले ही पत्रकार सम्मेलन में बेरोजगारी के मसले को छेड़ते हुए प्रदेश की बीजेपी सरकार (BJP Govt) पर हमलावर रूख रखा। हालांकि, उनकी इस पहली ही पत्रकार वार्ता में कार्यवाहक अध्यक्ष यदोपति ठाकुर तो नदारद रहे, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि युकां के चुनाव के बाद हम भी मिलकर परिवार की तरह संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे। निगम भंडारी (Nigam Bhandari) ने जैसा कि माना जा रहा था, सबसे पहले अध्यक्ष पद पर तैनाती होने के लिए पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली के मार्गदर्शन के लिए उनका आभार जताते हुए साथ ही कांग्रेस के पूर्व में रहे अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) का भी धन्यवाद किया।
यह भी पढ़ें: निगम भंडारी होंगे #Himachal_Youth_Congress के अध्यक्ष, यदुपति ठाकुर कार्यवाहक
इसके साथ-साथ उन्होंने ठाकुर कौल सिंह, विप्लव ठाकुर, राजेश धर्माणी व रघुबीर बाली व उनकी टीम के साथ-साथ युकां के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मुनीष ठाकुर का चुनाव (Election) में मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद किया। निगम भंडारी की इस पहली ही पत्रकार वार्ता में उन्होंने युकां के साथियों से चलो गांव की ओर अभियान की बात भी कही है। याद रहे कि बीते दिनों युकां के हुए चुनाव में निगम भंडारी ही सबसे ज्याद वोट लेकर पहले नंबर पर रहे, जबकि यदोपति ठाकुर (Yadopati Thakur) दूसरे नंबर पर रहें थे, उन्हें कार्यवाहक अध्यक्ष बनाकर पार्टी हाईकमान ने एक संतुलन बनाने का काम किया था, लेकिन आज की पहली ही पत्रकार वार्ता में यदोपति का ना होना सवाल खड़े कर रहा है। इसी तरह चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे अमित पठानिया भी पत्रकार वार्ता में नजर नहीं आए। हालांकि, रघुवीर सिंह बाली ने युकां के हुए चुनाव में प्रदेशभर से जीतकर आए पदाधिकारियों में से काफी संख्या में पदाधिकारियों को आज की पत्रकार वार्ता में जुटाने में सफलता हासिल कर ली। इसके अलावा इस पत्रकार वार्ता में धर्मशाला से विजय कर्ण, मनमोहन कटोच व सुरजीत भरमौरी भी मौजूद रहे।