-
Advertisement
हिमाचल: मजदूरों की 20 झोंपड़ियां जलकर राख, कुछ भी नहीं बचा पाए पीड़ित
Last Updated on November 22, 2021 by admin
ऊना। हिमाचल के ऊना जिला में बाहरी राज्यों के मजदूरों की करीब 20 झोंपड़ियां (Slum) जलकर राख हो गई। आग से झोंपड़ियां में रखा सारा सामान जल गया। यह आग (Fire) बसाल गांव में लगी थी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं सदर पुलिस थाना की टीम व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इस घटना में किशन, जाखो, बजरंगी, फुलेना, अर्जुन व परवीन समेत कई लोगों की झोपड़ियां जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में यहां सुबह सवेरे लग गई आग, लाखों का हो गया नुकसान
बता दें कि बसाल गांव में झोंपड़ियों में रहने वाले लोग दिन के समय अपने काम पर गए थे। जबकि उनके बच्चे झोपड़ियों के आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक एक झोपड़ी में आग की चिगारी निकली। उसके बाद धू-धू कर सभी झोपड़ियां जलने लगीं। आसपास क्षेत्र के लोगों ने झोपड़ियों में लगी आग को देखकर दमकल केंद्र ऊना को सूचित किया। बच्चों ने अपने स्वजनों को फोन पर संपर्क करके घटना की जानकारी दी। कुछ समय बाद ही सभी मजूदर ट्रैक्टर पर पहुंचे। लोगों ने आग के बीच जल रहे अपने सामान को बचाने का प्रयास किया, लेकिन भीषण आग के आगे सभी बेबस दिखे। हालांकि इस घटना से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने के कारण कई झोपड़ियों को आग की चपेट में आने से बचाया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों ने पीड़ित लोगों की मदद के लिए कुछ गर्म कपड़े व खाने का सामान पहुंचाया। डीसी ऊना राघव शर्मा के आदेशानुसार प्रशासन की टीम ने राहत कार्य शुरू कर दिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group