-
Advertisement
देश में 24 घंटों में Corona के 20 हजार नए मामले, कुल आंकड़ा 5.28 लाख के पार
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों ( Corona infected) की संख्या में लगातार तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के करीब 20,000 नए मामले आए हैं। यह एक दिन में कोरोना मरीजों का रिकॉर्ड आंकड़ा है। वहीं देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 5.28 लाख के पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय( Ministry of Health) की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस(Coronavirus) मरीज़ों की कुल संख्या 5,28,859 हो गई है और जबकि इस वायरस से अब तक 16,095 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, राहत की बात यह है कि 3,09,713 मरीज़ कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं और रिकवरी रेट 58.56 प्रतिशत पर पहुंच गया है। कोरोना संकट के बीच टेस्टिंग में लगातार तेजी लाई जा रही है। 27 जून को सबसे ज्यादा 2,31,095 सैंपलों की टेस्टिंग की गई। 27 जून तक कुल 82,27,802 नमूनों की जांच की जा चुकी है। पॉ़जिटिविटी रेट 8.61 प्रतिशत हो गया है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर है।
ये भी पढ़ेः कोरोना काल में शादी में बुलाए 250 Guests, दूल्हे समेत 15 Infected, छह लाख लगा जुर्माना

महाराष्ट्र व दिल्ली में सबसे अधिक संक्रमित
कोरोना से सबसे ज्यादा अभी भी महाराष्ट्र प्रभावित है। राज्य में 159133 कोरोना के मरीज मिल चुके हैं, जिसमें से अभी भी 67615 सक्रिय हैं। वहीं, 84245 लोग बीमारी से लड़कर ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7273 हो गई है।दिल्ली सबसे ज्यादा प्रभावितों में दूसरे स्थान पर है। यहां पर 80188 लोग अब तक बीमार हो चुके हैं, जिसमें से 2558 लोगों की जान गई है। दिल्ली में अभी भी 28329 सक्रिय मरीज हैं। इसके बाद तमिलनाडु है, जहां पर 78335 कोरोना के मामले हैं। राज्य में कोरोना वायरस के चलते 1025 लोग दम तोड़ चुके हैं।
