-
Advertisement
Corona Update: कांगड़ा ने मारा शतक, आज 297 पॉजिटिव, एक की गई जान
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) महामारी एक बार फिर अपना जाल बुनने लगी है। आज कांगड़ा जिला में रिकार्ड तोड़ कोरोना के 113 मामले सामने आ गए। वहीं प्रदेश में एक कोरोना संक्रमित (Corona infected) की आज जान भी गई है। प्रदेश में आज स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार 297 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। इसके साथ ही 366 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में आज एक कोरोना संक्रमित की जान भी गई है। मंडी जिला में 71 वर्षीय पुरुष की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। प्रदेश में आज दिन तक 2 लाख 11 हजार 277 कोरोना मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें 2 लाख 05 हजार 047 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। प्रदेश में आज तक 3543 कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। जबकि मौजूदा समय में हिमाचल में 2663 एक्टिव केस हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में बढ़ रहा कोरोना: CM जयराम ने दिए कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग पर जोर देने के निर्देश

हिमाचल में आज किस जिला से कितने मामले
हिमाचल में आज कांगड़ा जिला में 113 कोरोना मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही मंडी में 49, चंबा में 42, हमीरपुर में 27, शिमला (Shimla) में 18, कुल्लू में 17, बिलासपुर में 15, किन्नौर में 7, सोलन में 5, सिरमौर में 3, लाहुल स्पीति जिला में 1 कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में चंबा में 98, शिमला में 75, मंडी में 71, कांगड़ा (Kangra) में 49, हमीरपुर में 46, बिलासपुर में 21, कुल्लू में 16, लाहुल स्पीति में 14, किन्नौर में 2, सोलन में 2, सिरमौर और ऊना में एक एक कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुआ है। हिमाचल में आज 13583 लोगों के कोरोना सैंपल जांच के लिए लाए गए। जिसमें 227 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई है। इसी तरह से 13316 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 40 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


