-
Advertisement
हिमाचल में कोरोना के 371 नए मामले, 2 की मौत, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी संक्रमित
हिमाचल में आज कोविड -19 के 371 नए मामले सामने आए हैं और आज दो लोगों की मौत भी हुई है। कोरोना संक्रमितों में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शामिल है। प्रदेश में एक्टिव केस1789 हैं। 485 लोगों ने कोरोना को मात दी है। आज 5118 सैंपल जांचे गए। सबसे अधिक 79 मामले हमीरपुर से सामने आए। इसके अलावा 73 कांगड़ा और 66 मामले मंडी से सामने आए हैं। अभी तक प्रदेश में 4211लोग कोरोना से जान गवां चुके हैं। आज बिलासपुर व चंबा के दो लोगों ने जान गवाएं हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगे जयराम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रमों में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शामिल नहीं होंगे। प्रोटोकॉल के मुताबिक जयराम ठाकुर ने अपने पूर्व में टेस्ट करवाया। इस टेस्ट में जयराम ठाकुर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
https://twitter.com/jairamthakurbjp/status/1648314830565113856
जयराम ठाकुर ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी साझा करते हुए बताया है कि उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, लेकिन वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। प्रोटोकॉल के मुताबिक, उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल नहीं होंगे।

यह भी पढ़े:हिमाचल की पर्वतारोही बलजीत कौर जिंदा, माउंट अन्नपूर्णा से हुई थी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


