-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में आज क्या रही कोरोना की स्थिति, जानने को पढ़ें
शिमला। हिमाचल में बुधवार को 154 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। वहीं, पांच कोरोना संक्रमित मरीजों की प्रदेश भर में मौत हुई है। आज 71 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज तक दो लाख 25 हजार 319 लोग कोरोना संक्रमण (Corona Infection) की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें से दो लाख 20 हजार 368 संक्रमित पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक 3773 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। वहीं प्रदेश में मौजूदा समय में 1161 कोरोना संक्रमित अपना इलाज करवा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:Corona Update: हिमाचल में आज क्या रही कोरोना की स्थिति, जानने को पढ़ें
किस जिला से कितने मामले
हिमाचल में आज फिर सबसे ज्यादा मामले कांगड़ा जिला से सामने आए हैं। कांगड़ा जिला में 58 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इसके साथ ही ऊना में 19, हमीरपुर में 26, शिमला में 11, मंडी में 10, बिलासपुर में 11, कुल्लू में 2, सोलन में 12, किन्नौर में 1 मामला सामने आया है। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में कांगड़ा से 19, हमीरपुर से 8, बिलासपुर से 2, मंडी से 15, ऊना से 11, शिमला से 11, कुल्लू से 4, सोलन से 4, सिरमौर से एक और किन्नौर से एक कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुआ है।
आज के सैंपल में 128 पॉजिटिव
हिमाचल में आज स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने 8843 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए थे। जिसमें से 152 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 8622 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। जबकि 69 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



