-
Advertisement
शिमला में हादसा: पुल की रेलिंग तोड़ पब्बर नदी में गिरी कार , एक रेस्क्यू -दूसरा लापता
Himachal Accident: जिला शिमला के अंतर्गत रोहड़ू में एक हादसा हुआ है। क्षेत्र के बढ़ियारा पुल के साथ पब्बर नदी में एक कार (HP 52E 4006) गिर गई। इस कार में दो व्यक्ति सवार थे। इन में एक घायल है और दूसरा लापता है।
जिला शिमला के अंतर्गत रोहड़ू में एक हादसा हुआ है। क्षेत्र के बढ़ियारा पुल के साथ पब्बर नदी में एक कार गिर गई। इस कार में दो व्यक्ति सवार थे। इन में एक घायल है और दूसरा लापता है। #Accident #Shimla #Car #Pabbarriver #rescue #Rohru pic.twitter.com/s3OiuOO7ON
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) July 26, 2025
शनिवार सुबह जब गाड़ी रोहड़ू से बढ़ियारा पुल के पास पहुंची तो ड्राइवर ने अचानक कार से नियंत्रण खो दिया। जिस कारण कार पुल की रेलिंग तोड़ कर पब्बर नदी में जा गिरी। लोगों ने हितेंद्र पुत्र मिचर सैन निवासी दिसवानी, कालोटी चिढ़गांव को रेस्क्यू करके रोहड़ू अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है। संजीव कुमार निवासी घर शाल ,देवीदार चिढ़गांव लापता है। उसकी तलाश की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मोके पर पहुंच गई है और राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
