-
Advertisement
27 साल पुराना वादा पूरा करेगा फौजी, सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का ऐलान
Sunny Deol’s Border 2: वर्ष 1997 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘बॉर्डर (Bollywood movie Border) तो आप को याद होगी। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। सनी देओल (Sunny Deol)अभिनीत इस फिल्म को आज 27 साल पूरे हो गए हैं। इसी मौके पर अब इस फिल्म का सीक्वल आ रहा है। सनी देओल की इस फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की पहली झलक एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है, जिसके साथ ही इस फिल्म को लेकर हलचल बढ़ गई है। सनी देओल ने इस फिल्म की पहली झलक शेयर करते हुए लिखा है, ‘एक फौजी अपने 27 साल पुराने वादे को पूरा करने आ रहा है फिर से। इंडिया की सबसे बड़ी वॉर फिल्म बॉर्डर 2 आ रही है।
https://twitter.com/iamsunnydeol/status/1801110841556963347
फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ( Anurag Singh)कर रहे हैं और जेपी दत्ता, निधि दत्ता और भूषण कुमार ‘बॉर्डर 2’ को प्रोड्यूस कर रहे हैं। जाहिर है 13 जून 1997 को बॉर्डर फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, तब्बू और पूजा भट्ट जैसी स्टार कास्ट थी। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने खूब नाम कमाया था। आज ठीक 27 साल बाद एक बार फिर ‘बॉर्डर 2’ की आधिकारिक घोषणा की गई है।
https://twitter.com/RealNidhiDutta/status/1800914009937609045
