-
Advertisement
नहीं करूंगा तो नहीं करूंगा… रोहिणी कोर्ट में जज और वकीलों के बहस…viral video
Rohini Court Lawyer and Judge Dispute Viral Video : दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में जज और वकीलों के बीच हुई तीखी बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसके बाद न्यायपालिका की गरिमा और कोर्टरूम अनुशासन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं । मामला रोहिणी कोर्ट की कोर्ट नंबर 212 का बताया जा रहा है, जहां अतिरिक्त जिला जज राकेश सिंह और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के बीच सुनवाई के दौरान बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस इतनी बढ़ गई कि कोर्टरूम में तनावपूर्ण स्थिति बन गई और कथित रूप से दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और आरोप-प्रत्यारोप होने लगे।
रोहिणी कोर्ट का वीडियो किसी एक बहस का नहीं, पूरे सिस्टम के गिरते अनुशासन का आईना है।
जहाँ कानून बोलना चाहिए था, वहाँ शोर है। जहाँ न्याय दिखना चाहिए वहाँ टकराव है।
और जनता अब भी उसी सिस्टम से इंसाफ़ की उम्मीद लगाए बैठी है ! pic.twitter.com/y9Ej4hVWPo
— Ashfaq Joiya (@ashpak_Hussain7) May 17, 2026
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कोर्ट में मौजूद सभी वकील खड़े हैं, जबकि जज और एक वकील के बीच तेज आवाज में बहस हो रही है। दोनों एक-दूसरे पर नाराजगी जताते हुए बहस करते नजर आते हैं। इसी दौरान एक वकील द्वारा जज पर गंभीर आरोप लगाए जाने की बात भी सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में जज को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ह्लमैं नहीं करूंगा तो नहीं करूंगा, कंप्लेंट रद्द हो जाए।ह्व वहीं वकील भी तीखे अंदाज में जवाब देते हैं और मामले को लेकर असहमति जताते हैं। बहस के दौरान कोर्ट स्टाफ और अन्य वकील स्थिति को शांत कराने की कोशिश करते नजर आते हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं
विवाद के दौरान वकीलों की ओर से जज पर गंभीर आरोप लगाए जाने की बात भी सामने आई है, जबकि जज ने इन आरोपों को नकारते हुए आपत्ति जताई। कोर्टरूम में लगातार बढ़ते तनाव के बीच स्थिति काफी देर तक असामान्य बनी रही। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स ने न्यायिक व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, तो कुछ ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है। कई लोगों ने कोर्टरूम में अनुशासन बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया है।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

