-
Advertisement
अटल जी के दूसरे घर प्रीणी वालों ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया याद-देखें वीडियो
Atal Bihari Vajpayee Jayanti : मनाली। देश के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी जी की आज 100वीं जयंती (Atal Bihari Vajpayee Jayanti) है। इस अवसर पर देशभर में उनकी प्रतिमा के सामने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। सब लोग अटल जी को याद करते हुए देश के प्रति उनके बहुमूल्य योगदान को याद कर रहे हैं। इस बीच अटल जी के दूसरे घर यानी हिमाचल प्रदेश के मनाली स्थित प्रीणी गांव (Preeni Village In Manali Of Himachal) में भी अटल जी को याद किया गया। गांववालों ने अटल जी की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित की।
मनाली मत आओ गोरी कविता आज भी जुबान पर
अटल बिहारी वाजपेयी ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला (Kullu Distt) के प्रीणी गांव में अपना घर बनवाया था। यहां अटल बिहारी वाजपेयी ने कहानी और कविताओं का लेखन भी किया था। पीएम रहते हुए भी वाजपेयी ने पर्वतारोहण संस्थान में कई बार कविता संगोष्ठी की। अटल जी द्वारा लिखी गई कविता मनाली मत आओ गोरी सहित अन्य कवितायें आज भी कई लोगों की जुबान पर हैं।
प्रीणी स्कूल का नाम अटल जी के नाम पर
मनाली विधानसभा क्षेत्र के नगर मंडल के अध्यक्ष व ग्राम पंचायत प्रीणी के पूर्व प्रधान ठाकुर दास ने कहा कि अटल जी हमारे देश के महान नेता थे। अटल जी हमेशा हमारे गांव वालों के दिल में रहेंगे। ग्राम पंचायत प्रीणी के पूर्व प्रधान व प्रीणी गांव कमेटी के प्रधान शिव दयाल ने कहा अटल जी ने हमारे गांव के लिए बहुत सारे काम किए है। अटल जी हमारे गांव की सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की। ग्राम पंचायत प्रीणी के पूर्व प्रधान कुंदन लाल ने कहा कि अटल जी को हम हमेशा याद करते है । गांववासियों ने अटल जी की याद में प्रीणी स्कूल का नाम अटल बिहारी वाजपेयी गवर्नमेंट हाई स्कूल प्रीणी (Atal Bihari Vajpayee Government High School Preeni) रखा है।
-कुंदन लाल
