-
Advertisement
Bhawani Singh Pathania | Himachal Govt | Congress |
स्टेट प्लानिंग बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने प्रदेश सरकार और पार्टी के बीच दूरियों के सवाल को इग्नोर करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार और पार्टी ने 6 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया है और यही समिति अब सरकार और संगठन के बीच कड़ी का काम करेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने पिछले साल एक भारी आपदा आई है ऐसे में सरकार का पूरा ध्यान लोगों को राहत प्रदान करने में लगा हुआ था। लेकिन अब पार्टी और सरकार के बीच सारी चीजों को संतुलित करने के लिए खुद सीएम ने इस कमेटी का गठन किया है जो न केवल प्रदेश सरकार को मजबूती देगी अपितु संगठनात्मक कार्यकर्ताओं को भी सरकार में भागीदारी दी जाएगी।