-
Advertisement
Budget 2025 : Income Tax Slabs को लेकर बड़ी घोषणा, 12 लाख तक कोई टैक्स नहीं
Budget 2025 Live : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) अपना लगातार 8वां और भारत का 79वां बजट पेश कर रही हैं। बजट 2025 पेश करने से पहले ही पीएम नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने संकेत दे दिया था कि इस बार बजट आम आदमी और मिडल क्लास को समर्पित होगा। इसी को देखते हुए नौकरीपेशा और मिडल क्लास को इनकम टैक्स (Income Tax) में बड़ी छूट देकर राहत प्रदान की है। अब 12 लाख रुपये तक कोई टैक्स नहीं देना होगा। अभी तक यह 7 लाख रुपये ही था, इसमें एक साथ ही 5 लाख इजाफा हुआ और हर महीने 1 लाख तक कमाने वाले को कोई टैक्स नहीं लगेगा। इसमें 75 हजार रुपये का टैक्स डिडक्शन भी दिया जाएगा।
Zero Income Tax till ₹12 Lakh Income under New Tax Regime
👉 Slabs and rates being changed across the board to benefit all tax-payers
👉 New structure to substantially reduce taxes of middle class and leave more money in their hands, boosting household consumption, savings and… pic.twitter.com/KfQy4a6PGd
— Ministry of Finance (@FinMinIndia) February 1, 2025
वरिष्ठ नागरिकों के लिए टीडीएस(TDS) में छूट की सीमा को 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये किया जाएगा। किराए से होने वाली आमदनी पर टीडीएस में छूट की सीमा को 2.5 लाख से बढ़ाकर छह लाख रुपये किया जाएगा। टीडीएस की सीमा को 10 लाख कर दिया गया है।
Rationalizing TDS / TCS
Limit for tax deduction on interest for senior citizens to be doubled from ₹50,000 to ₹1 lakh
Annual limit for #TDS on rent to be increased from ₹2.40 lakh to ₹6 lakh
Threshold to collect tax at source on remittances under RBI’s Liberalized… pic.twitter.com/dH6gIP8ide
— PIB India (@PIB_India) February 1, 2025
विदेश भेजे जाने वाले पैसों को भी 10 लाख कर दिया गया । टीसीएस अब सिर्फ बिना पैन वालों पर ही काटा जाएगा। अपडेट रिटर्न की सुविधा भी दी गई है, जिसका फायदा 90 लाख करदाताओं को होगा।
4 साल तक के आंकलन वर्ष में दोबारा रिटर्न यानी अपडेट रिटर्न भरा जा सकेगा।
दान पर मिलने वाली छूट की राशि 5 से बढाकर 10 लाख की जाएगी।
अब 2 प्रॉपर्टी होने पर टैक्सपेयर्स पर कोई टैक्स नहीं लगाया जाएगा। अभी तक यह एक प्रॉपर्टी तक ही सीमित था।

