-
Advertisement
शिमला में भीषण अग्निकांड: हीरो-होंडा के शोरूम में बाइक-स्कूटर जल कर राख
Shimla Fire: शिमला के कच्चीघाटी में एक भयानक अग्निकांड हुआ है। यहां पर हीरो-होंडा के शोरूम में भीषण आग लग गई। सुबह सवा नौ बजे के करीब लोगों ने जब आग लगती देखती तो दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद चार से पांच दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। मगर तब तक काफी संख्या में बाइक व स्कूटर और शोरूम के बाहर पार्क एक गाड़ी जलकर राख हो गई थी। आग तेजी से फैली और वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। दूर दूर तक आग और धुएं की लपटें दिखी गई।
शिमला के कच्चीघाटी स्थित हीरो-होंडा के शोरूम में भीषण आग…..बाइक व स्कूटर और शोरूम के बाहर पार्क एक गाड़ी जलकर राख#Shimla #Fire #HeroHondashowroom #Kachighati #Shimla #bikes #scooters #Car #Shimlapolice pic.twitter.com/E7c6V92waE
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) May 13, 2026
आग लगने के कारणों का पता नहीं
हालांकिआग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आगसे लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन नुकसान के आंकलन में जुट गया है। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई हैं।
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

