-
Advertisement
Lockdown के बीच इस राज्य में कल से शुरू होने जा रही है Bus Service,क्या-क्या होगा पढ़े
चंडीगढ़। लॉकडाउन (Lockdown)के बीच हरियाणा में कल यानी शुक्रवार से बस सेवा शुरू होने जा रही है। ट्रायल के तौर पर शुरू हो रही सेवा के तहत हर रोज दो से चार बसें चलाई जाएंगी। ये घोषणा हरियाणा (Haryana)के सीएम मनोहरलाल ने की है। हरियाणा में कंटोनमेंट जोन को छोड़कर पूरे प्रदेश में औद्योगिक व व्यापारिक गतिविधियां भी शुरू हो चुकी हैं,अब परिवहन सेवाएं भी आरंभ होगी। प्रदेश में शुक्रवार से रोडवेज की बस सेवा (Bus service)ट्रायल के तौर पर आरंभ की जाएगी। अंबाला, पंचकूला, महेंद्रगढ़ और करनाल सहित कुछ जिलों में हर रोज दो से चार बसें चलाई जाएंगी। अगर लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया तो परिवहन व्यवस्था को सुचारू रखा जाएगा।
अब स्कूल व कॉलेज खोलने के प्रयास होंगे

सीएम मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने बताया कि सरकार तकनीक के जरिए स्कूली बच्चों व कालेज विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई पहले से करा रही है। अब स्कूल व कॉलेज खोलने के प्रयास होंगे। ऐसा सिस्टम तैयार किया जा रहा है, जिसके जरिए स्कूलों में फिजिकल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए कक्षाएं आरंभ की जा सकें। उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने चर्चा के दौरान सभी राज्यों से 15 मई तक अपनी रिपोर्ट मांगी है। इस अवधि से पहले ही हम अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेज देंगे, ताकि 16 व 17 मई को इस पर चर्चा के बाद निर्णय लिया जा सके। राज्यों से मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर पीएम मोदी 18 मई को नए ऐलान कर सकते हैं।
