-
Advertisement
हिमाचल का कुख्यात चरस तस्कर 30 लाख की खेप के साथ हरियाणा में गिरफ्तार
शिमला। हिमाचल का कुख्यात चरस तस्कर (Charas Smuggler) पड़ोसी राज्य हरियाणा में 30 लाख की चरस के साथ गिरफ्तार (Arrest) किया गया है। आरोपी तुला राम को हरियाणा के जींद के नरवाना क्षेत्र के ढाकल गांव में सीआईए की टीम ने तीन किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई चरस की कीमत 30 लाख के करीब बताई जा रही है। इसकी सप्लाई नरवाना, जींद और कैथल एरिया में की जानी थी। आरोपी चरस तस्कर की पहचान तुलाराम निवासी भागोल, थाना करसोग, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। सीआईए की टीम (CIA Team) ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: नशे की लत ने उजाड़े कई परिवार, आपराधिक घटनाओं में भी हुआ इजाफा, पढ़ें ये रिपोर्ट

मिली जानकारी के अनुसार सीआईए नरवाना की एक टीम गांव ढाकल में हाईवे ओवरब्रिज के नीचे थी। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि ढाकल बस अड्डा पर एक व्यक्ति चरस की खेप लेकर आने वाला है। जिसके बाद टीम ने ढाकल बस अड्डा पर जाल बिछाया। थोड़ी देर में एक व्यक्ति काले रंग का बैग लेकर प्राइवेट बस से उतरा। सीआईए टीम ने मौका पर राजपत्रित अधिकारी अवनेंदर सिंह एसडीओ पंचायती राज नरवाना को बुलाकर उनकी हाजिरी में आरोपी की तलाशी ली, तो बैग से चरस बरामद हुई। इसका वजन करने पर 3 किलोग्राम मिला। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी व सप्लायर तुला राम के खिलाफ भादंसं की धारा 20/61/85 NDPS Act थाना सदर नरवाना दर्ज करके आगामी कारवाई अमल में लाई जा रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: तस्करी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
जमानत पर बाहर
बताया जा रहा है कि आरोपी तुलाराम चरस का कुख्यात तस्कर है और कुछ समय पहले ही वह चंडीगढ़ की बुडैल जेल से जमानत पर बाहर आया है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही चरस तस्करी के 3 मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



