-
Advertisement
‘क्लीनिकली मैं मर चुका था’, मेरा दूसरा जन्म हुआ; श्रेयस तलपड़े ने खुद किया खुलासा
नेशनल डेस्क। बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) के लिए साल 2023 काफी बुरा साबित हुआ है। उन्हें 14 दिसंबर को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद डॉक्टर को उनकी एंजियोप्लास्टी करनी पड़ी थी। श्रेयस की इस हालत के बारे में सुनकर उनके परिजन और फैंस काफी घबरा गए थे। अब श्रेयस स्वस्थ हो गए हैं और उन्होंने अपने डरावने अनुभव के बारे में बताया है।
‘मैं पहले कभी भी अस्पताल में भर्ती नहीं हुआ’
मीडिया से बातचीत करते हुए श्रेयस ने बताया कि मैं पहले कभी भी अस्पताल में भर्ती नहीं हुआ, हालांकि मेरी फैमिली के लोगों को हार्ट अटैक (Heart Attack) आ चुका है। जब मुझे हार्ट अटैक आया तो मैं कई मिनट्स के लिए क्लीनिकली डेड हो चुका था, मुझे दूसरा जन्म मिला है। हेल्थ को हल्के में मत लो, जान है तो जहान है। मैं 20 साल की उम्र से लगातार काम कर रहा हूं। अब मैं 47 का हो चुका हूं। पिछले कुछ महीनों से काफी बिजी शेड्यूल चल रहा था।
यह भी पढ़े:जॉन अब्राहम ने खरीदा आलीशान बंगला, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश
‘मुझे सीपीआर दिया, बिजली के झटके दिए’
एक्टर ने बताया कि उस दिन मैं ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome To The Jungle) की शूटिंग कर रहा था। शूटिंग के दौरान मैंने मिलिट्री एक्सरसाइज की। शूट खत्म होते ही मेरे बाएं हाथ में दर्द शुरू हो गया। सांस लेने में तकलीफ होने लगी। श्रेयस ने बताया कि जब मैं घर पहुंचा तो वाइफ ने मेरी हालत देखी और वो मुझे तुरंत हॉस्पिटल लेकर गई। वहां डॉक्टर्स ने मुझे एमरजेंसी ट्रीटमेंट दिया। मुझे सीपीआर दिया, बिजली के झटके दिए और ऐसे में उन्होंने मुझे फिर से जिंदा कर दिया। मैं दीप्ति से यही कह रहा था कि मेरी वजह से तुम्हें जो परेशानी हुई है, उसके लिए माफ कर दो। जिस वक्त हॉस्पिटल में मेरा इलाज चल रहा था। मैं कई मिनट्स के लिए क्लीनिकली डेड हो चुका था।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

