-
Advertisement
CM Sukhu | Kangra Tour | Panchayat Election |
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आज और कल भी शिमला में आमजन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। हालांकि सीएम पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के बाद आज दोपहर बाद शिमला पहुंचेंगे। लेकिन कुछ देर शिमला रुकने के बाद वह आज शाम ही जिला कांगड़ा के दौरे पर रवाना होंगे। मंगलवार को सीएम ज्वालामुखी और फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न प्रोजेक्ट का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। ज्वालामुखी में विद्युत डिविजन.कम.सब डिविजन कार्यालय भवन का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह फतेहपुर जाएंगे और यहां पर मिनी सचिवालय बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। दोपहर बाद ब्यास नदी पर 800 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे, जो कि संसारपुर टेरेस और सथाना को आपस में जोड़ेगा। इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे और दोपहर बाद जम्मू जाएंगे। वहां वह राज्यपाल के परिवार में शादी समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद 22 अप्रैल को सुबह सीएम सुक्खू जम्मू से शिमला लौटेंगे। इस बीच हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में आज पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई होनी है।

