-
Advertisement
Haryana में Coronavirus से पांचवी मौत, 374 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
चंडीगढ़। पूरे भारत में जारी कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर के बीच हरियाणा (Haryana) में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस बीच शनिवार को हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते 5 वीयन मौत दर्ज की गई। मिली जानकारी के अनुसार अंबाला (Ambala) की रहने वाली एक 62 वर्षीय महिला ने चंडीगढ़ पीजीआई में दम तोड़ दिया। महिला किडनी, लीवर और शुगर की बीमारी से पीड़ित थी। शनिवार दोपहर में उसकी मौत हो गई। अंबाला में यह कोरोना की वजह से दूसरी मौत हुई है, इससे पहले एक बुजुर्ग की भी अंबाला में मौत हुई थी।
इसी के साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। शनिवार को राज्य में अब तक 7 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में छह और यमुनानगर में एक मरीज के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। राज्य में अब तक सामने आए कोरोना मरीजों की संख्या 374 हो गई है। सूबे के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि हरियाणा में हम लोगों ने 4 मार्च को पुख्ता इंतजाम किए थे। हमने सारे कार्यक्रम को 8 मार्च तक रोक दिए थे। कंट्रोल रूम में बैठकर सारे प्लान बनाए गए। प्रदेश में अबतक जितने भी मामले सामने आए हैं, उसका कारण सबको पता है। कुछ कारण विशेष हैं- तबलीगी जमात के लोगों ने फैलाया। 135 केस तबलीगी जमात के लोग कोरोना पॉजिटिव थे। 107 लोग विदेश से संबंध रखने वाले थे। 1350 लोगों पर नजर रखी थी।
