-
Advertisement
क्रिकेटर ऋषि धवन हिमाचल में खोलेंगे अकादमी, हिमाचली युवा सीख पाएंगे क्रिकेट की बारीकियां
बिलासपुर। हिमाचल में क्रिकेट की अपार संभावनाएं हैं। वहीं हिमाचली युवा जो इस खेल को अपना करियर बनाना चाहते हैं कि लिए जल्द ही क्रिकेट अकादमी (Cricket Academy) मिलने वाली है। यह क्रिकेट अकादमी मंडी जिला से संबंध रखने वाले व इंडियन क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व खिलाड़ी ऋषि धवन खोलने वाले हैं। ऋषि धवन (Rishi Dhawan) हिमाचल के बिलासपुर जिला या अन्य जिला में क्रिकेट अकादमी खोलने की तैयारियां कर रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने प्रदेशभर में उपयुक्त स्थान भी चिन्हित करना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें उपयुक्त स्थान मिल जाएगा, वह वहीं पर अकादमी खोलेंगे। इस अकादमी में हिमाचल के खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियों के बारे में बताया जाएगा। बिलासपुर (Bilaspur) में चल रहे प्रदेश स्तरीय किक्रेट प्रतियोगिता में पहुंचे ऋषि धवन ने इस बात का खुलासा किया है।
यह भी पढ़ें : किसानों ने बुलाया आज भारत बंद, देश भर में दिख रहा बंद का मिलाजुला असर
उन्होंने कहा कि हिमाचल में क्रिकेट खिलाड़ियों (Cricket Players) को अब अच्छे खेल मैदान मिल गए है। बिलासपुर का लुहणू किक्रेट मैदान और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला खिलाड़ियों को खेल मैदान के रूप में मिले हैं। वहीं, उन्होंने बिलासपुर के खेल मैदान की काफी प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि बिलासपुर उनका होम ग्राउंड (Home Ground) है, क्योंकि वह मंडी से कई बार बिलासपुर में खेल चुके है। अब उन्हें यह मैदान अपने घर के मैदान की तरह लगता है। उन्होंने कहा कि अभी तक वह हिमाचल की टीम से खेल रहे है। वहीं, कुछ समय से कंटरी क्रिकेट भी खेल रहे है। जिसको लेकर वह विदेश में भी जा चुके है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

