-
Advertisement
चंबा जा रहे परिवार की कार पर पहाड़ी से गिरा मलबा, सिरमौर में पिकअप पलटी
Last Updated on July 28, 2021 by Sintu Kumar
चंबा नाहन। हिमाचल में हो रही भारी बरसात अब तक भारी तबाही मचा चुकी है। बारिश से जगह जगह भूस्खलन (Landslide) हो रहे हैं। जिसकी चपेट में कई वाहन आ रहे हैं। ऐसा ही ताजा मामला चंबा (Chamba) जिला में सामने आया है। यहां चुवाड़ी-लाहडू ककीरा मार्ग पर बुधवार सुबह नूरपूर से चंबा जा रही कार पर घटासनी पुल के पास मलबा आ गिरा। कार पर यह मलबा (Debris) अचानक पहाड़ी दरकने से आ गिरा था। कार में चार लोग सवार थे। जिसमें एक व्यक्ति को मामुली चोटें आई हैं, अन्य सभी सुरक्षित हैं।
यह भी पढ़ें: कालका-शिमला रेल मार्ग पर गिरा पेड़, गाड़ी के पहिए रुके-यात्री परेशान
कार सवार बैंक अधिकारी बताया जा रहा है कि जो अपने परिवार सहित चंबा जा रहा था। लाहडू के स्वयं सेवी सुरेश शर्मा ने बताया कि उन्हें जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली तो वह घटना स्थल पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त गाड़ी (Vichele) को रास्ते से हटा कर साइड में खड़ा किया। उन्होंने बताया कि वह अपने वाहन बैंक अधिकारी और उनके परिवार को लाहडू चौक पर लेकर आए व उनका प्राथमिक उपचार करवाया। जिसके बाद उन्हें चंबा भेज दिया है। चुवाड़ी लाहडू मार्ग पर अल सुबह नागनू नाले के समीप मलबा गिरने से करीब चार घंटे आवाजाही बाधित रही। यह मार्ग लोगों की आवाजाही के लिए करीब दस बजे बहाल कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में भूस्खलन की चपेट में आई कार, छत काट बाहर निकाला घायल चालक
वहीं जिला सिरमौर (Sirmaur) में एक बाइक को बचाने के चक्कर में पिकअप (Pickup) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पिकअप में सवार दोनों लोग सुरक्षित है। हादसा बुधवार को हरिपुरधार-नौहराधार सड़क मार्ग पर ठठारना के समीप पेश आया। पिकअप में चालक सहित दो सवार थे। इसी बीच ठठारना के समीप एक बाइक को बचाने के चक्कर में पिकअप चालक ने जोर से ब्रेक लगाई। जिससे पिकअप सड़क के बीचोंबीच पलट गई। पिकअप लहसुन से लदी हुई थी। घटना में पिकअप में सवार दोनों व्यक्ति सुरक्षित हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क के बीच पलटी पिकअप को स्वयं ही खड़ा कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। अलबत्ता बरसात के मौसम में एक बड़ा हादसा टल गया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group