-
Advertisement
ब्रेकिंगः Dharamshala नगर निगम वार्ड आरक्षण प्रक्रिया पर क्यों लगी रोक-जानिए
धर्मशाला/शिमला। कांगड़ा (Kangra) जिला की एक मात्र नगर निगम धर्मशाला (MC Dharamshala) में वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लग गई है। आरक्षण (Reservation) संबंधित कुछ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण (Clarification) के चलते ऐसा किया गया है। स्पष्टीकरण के बाद ही नगर निगम धर्मशाला के वार्डों का आरक्षण रोस्टर जारी किया जाएगा। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति (DC Kangra Rakesh Prajapati) ने बताया कि धर्मशाला नगर निगम में आरक्षण को लेकर दो-तीन बिंदुओं पर शहरी विकास विभाग से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसे लॉ विभाग को भेजा गया है। इसके लिए पांच सितंबर तक का समय है। स्पष्टीकरण के बाद रोस्टर जारी कर दिया जाएगा। वहीं, कांगड़ा जिला की नगर परिषद और नगर पंचायत के वार्डों का आरक्षण कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Cabinet Live: निजी सहायकों के सामान्य भर्ती एवं प्रोन्नति नियमों के प्रावधानों में निर्णय संभावित
अतिरिक्त उपायुक्त शिमला (Shimla) अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में 6 शहरी स्थानीय निकायों के वार्डों का आरक्षण से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि शहरी स्थानीय निकायों का आरक्षण 2011 की जनगणना के आधार पर किया गया है, जिसमें जिला शिमला की नगर पंचायत सुन्नी, कोटखाई, जुब्बल, नारकंडा, चैपाल व नगर पालिका रोहडू (Rohru) शामिल है। नगर पालिका रोहडू वार्ड नंबर 1 व 2 को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड नंबर 3, 4, 5, 7 को अनारक्षित तथा वार्ड नंबर 6 को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। नगर पंचायत सुन्नी के वार्ड नंबर 2 व 4 को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है व वार्ड नंबर 1, 3, 6 व 7 को अनारक्षित व वार्ड नंबर 5 को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
यह भी पढ़ें: बेटे का Birthday मनाने पति रॉबर्ट वाड्रा संग छराबड़ा पहुंचीं प्रियंका; पुलिस ने नाके पर रोका!
नगर पंचायत कोटखाई के वार्ड नंबर 1 व 7 को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है, वार्ड नंबर 2, 3, 4 व 6 को अनारक्षित व वार्ड नंबर 5 को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। नगर पंचायत जुब्बल के वार्ड नंबर 1 व 5 को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है, वार्ड नंबर 2, 6 व 7 को अनारक्षित तथा वार्ड नंबर 3 अनुसूचित जाति पुरूष के लिए व वार्ड नंबर 4 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।नगर पंचायत नारकंडा (Nagar Panchayat Narkanda) के वार्ड नंबर 3 व 6 को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है, वार्ड नंबर 1, 2, 4 व 5 को अनारक्षित तथा वार्ड नंबर 7 को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। नगर पंचायत चौपाल के वार्ड नंबर 3 व 4 को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है वहीं वार्ड नंबर 1, 2, 6 व 7 को अनारक्षित तथा वार्ड नंबर 5 को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।


