-
Advertisement

Holi के दिन घर जरूर लाएं ये 5 चीजें, घर में होगा मां लक्ष्मी का वास
Holi 2024: हिंदू धर्म में होली के त्योहार (Holi Festival) का बड़ा महत्व है, रंगो के इस त्यौहार (Colours Festival) को पूरे देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। होली से ठीक एक दिन पहले होलिका दहन भी किया जाता है। इस साल होली का त्योहार 25 मार्च को आ रहा है और होलिका (Holika) दहन 24 को किया जाएगा। होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में भी मनाया जाता है। धार्मिक मान्यतानुसार, होली के दिन घर पर कुछ ऐसी चीजें लाई जाती हैं जिससे घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है और मां लक्ष्मी का घर में वास होता है।
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि पर प्रदोष काल में होलिका दहन किया जाता है फिर इसके अगले दिन यानी चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि पर रंगों से होली खेली जाती है।
होली के दिन घर लाएं ये 5 चीजें
1. तोरण
कभी-कभी हजार कोशिशों के बाद भी जीवन में सफलता प्राप्त नहीं होती या घर में बरकत नहीं आती। तो हो सकता है कि घर में वास्तु दोष हो। इससे बचने के लिए आपको एक तोरण अपने घर लाना चाहिए और इसे घर के मुख्य दरवाजे पर टांग दें। ये ना सिर्फ घर का वास्तु दोष खत्म करता है बल्कि दिखने में भी बहुत सुंदर लगता है।
2. एक्वेरियम
होली के दिन आप एक्वेरियम को घर ला सकते हैं। घर के उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में इसे रखना चाहिए क्योंकि इसे कुबेर का स्थान माना जाता है। इसे लाने से घर में सुख का वास होता है।
3. बांस का पौधा
होली से पहले आप अपने घर बांस का एक पौधा जरूर लाएं। मान्यता है कि बांस का पौधा घर लाने से घर में सौभाग्य दस्तक देता है। इससे परिजनों की सेहत भी अच्छी रहती है।
4. चांदी का सिक्का
मान्यता है कि आर्थिक तंगी से परेशान लोगों को होली के दिन चांदी का सिकका खरीदकर लाना चाहिए। चांदी के इस सिक्के को लाल या पीले कपड़े में लपटेकर उसके ऊपर हल्दी लगाकर अपनी तिजोरी में रखें। इस उपाय से आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
5. धातु का कछुआ
होली के दिन धातु से बने कछुए को खरीदकर घर लाना शुभ माना जाता है। कछुए को घर में बने पूजा स्थल पर स्थापित करना अच्छा होता है। इस उपाय से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में वास करती है। कछुए को खरीदते वक्त कुछ बातें जरूर ध्यान में रखनी चाहिए।
-कछुए की पीठ पर श्रीयंत्र और कुबेर यंत्र जरूर लिखा हो