-
Advertisement
एक तो Corona- उस पर पीने के पानी का रोना, सरकार कुछ तो करो ना
सुंदरनगर। एक तो कोरोना (Corona) संकट और ऊपर से पीने के पानी की परेशानी। ऐसे ही कुछ हाल जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के गृह जिला मंडी (Mandi) के उपमंडल करसोग के सानना पंचायत के हैं। पंचायत के लोग मानसून सीजन (Monsoon Season) में मटमैला पानी पीने को मजबूर हैं। पिछले कई माह से लोगों के नलों से मटमैला पानी आ रहा है। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालत ऐसी है कि नलों से पानी भरते ही बाल्टी की सतह पर चिकनी मिट्टी जम रही है। ऐसे में पानी पीने के योग्य नहीं है, लेकिन लोग मजबूरी में पानी पी रहे हैं। इससे गंभीर बीमारियां फैलने का भय बन रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जल शक्ति विभाग ने इस बारे कोई सुध नहीं ली। दूषित पानी की मार से बचने को लोगों ने घरों में लगाए आरओ भी खराब होने लगे हैं।
यह भी पढ़ें: पीने के लिए मांगा था पानी,कर दिया लाचार
स्थानीय निवासी शिवानी ने कहा कि उनके वार्ड में पिछले कुछ माह से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। अधिकारियों को कई बार इस बारे में सूचित किया, लेकिन हल नहीं निकला। शिवानी ने कहा कि विभाग जल्द समस्या हल करे। इससे उन्हें परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

