-
Advertisement
नाक की सर्जरी कराने वाली महिला के कान का हिस्सा निकाला गया, नहीं लगा पा रही ईयरफोन
चेंग्दू। अगर आप कभी नाक (Nose) की सर्जरी कराने जाएं और होश में आने पर आपको पता चले कि आपका कान (Ear) गायब है तो आपका क्या हाल होगा। दरअसल, चीन (China) से एक इसी तरह का मामला सामने आया है। यहां पर नाक की सर्जरी कराने वाली 31-वर्षीय महिला को बाद में पता चला कि सर्जरी में उसके कान का हिस्सा भी निकाला गया है। बकौल महिला, उसे बताए बिना सर्जरी में उसके इनर ईयर का छोटा नुकीला हिस्सा ट्रेगस भी निकाल दिया गया है। महिला ने बताया कि अब वह अपने दाएं कान में ईयरफोन (earphone) नहीं लगा सकती है।
अस्पताल से सर्जरी की पूरी फीस वापसी की मांग की
बतौर रिपोर्ट्स, चीन में अपने सरनेम झाओ से पहचानी जाने वाली 31 साल की एक महिला ने 1 सितंबर को चेंग्दू के एंजेल विंग अस्पताल में नाक की सर्जरी कराई थी। रिपोर्टों के अनुसार, उसने पांच साल पहले भी नाक की सर्जरी कराई थी लेकिन झाओ ने एक और लिपोसक्शन (Liposuction) सर्जरी कराने का फैसला किया। झाओ ने कहा कि उन्हें सर्जरी के बाद सबकुछ नॉर्मल लगा, लेकिन सिर्फ चार दिन बाद उसने अपने कान में कुछ अलग महसूस किया। तब उसे एहसास हुआ कि उसके ट्रैगस (Tragus) जोकि कान के अंदर की तरफ छोटा सा नुकीला हिस्सा होता है, उसे हटा दिया गया था।
यह भी पढ़ें: कंपनी ने किया ऐलान- भारत में होगी PUBG Mobile की वापसी; कोई पार्टनर्शिप नहीं
महिला ने मीडिया को बताया कि यह उनकी जानकारी और परमिशन के बिना किया गया था। हालांकि हॉस्पिटल ने कहा कि कान का हिस्सा राइनोप्लास्टी (Rhinoplasty) के लिए इस्तेमाल किया गया था। झाओ ने हॉस्पिटल की कस्टमर सर्विस टीम को भी अपने कान की तस्वीरें भेजीं। अस्पताल के एक स्पीकर ने कहा कि प्रक्रिया नॉर्मल थी क्योंकि कान के पीछे से कार्टिलेज को हटाने से इयर एट्रोफी हो सकता है। वहीं, झाओ ने अस्पताल से सर्जरी की पूरी फीस वापसी की मांग की है।
