-
Advertisement
#Himachal के इस जिला में आया 3.1 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर भागे लोग
शिमला। हिमाचल (#Himachal) में एक बार फिर धरती कांपी है। शिमला (Shimla) में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र पांच किलोमीटर भूमि के अंदर था। लोगों को शाम 4 बजकर 38 मिनट पर झटके महसूस हुए। भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। लेकिन, जिन लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए वह घरों के बाहर आ गए।
यह भी पढ़ें: #Jammu_Kashmir : सितंबर माह में पांचवीं बार हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके
बता दें कि इसी माह 9 अक्टूबर को हिमाचल के दुर्गम जिला लाहुल स्पीति में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप ( earthquake) की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र लाहुल स्पीति में पांच किलोमीटर भूमि के अंदर था। सुबह 2.43 बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि, भूकंप के झटकों से किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भूकंप के यह झटके लाहुल- स्पीति के साथ कुल्लू (Kullu) और चंबा (Chamba) में भी महसूस किए गए थे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


