-
Advertisement
प्रधान बना दो,गांव के विकास को जेब से दूंगा 20 लाख,उपप्रधान पद का दावेदार बोला-एक बीघा जमीन दूंगा
Panchayat Elections : हिमाचल प्रदेश में इन दिनों स्थानीय निकाय के साथ-साथ पंचायत चुनाव की खुमारी सर चढ़कर बोल रही है। चुनाव गांव-शहर से निकलकर सोशल मीडिया पर ज्यादा लडे जा रहे हैं। खैर इस सबके बीच एक पंचायत प्रधान पद के उम्मीदवार ने तो बडे-बडे नेताओं को हिलाकर रख दिया है। बात ही ऐसी है,मामला मंडी जिला की टिक्कर कलां पंचायत से जुड़ा हुआ है। यहीं पर प्रधान पद के एक उम्मीदवार ने विकास कार्यों के लिए अपनी तरफ से चुनाव जीतने की स्थिति में 20 लाख रुपये देने की घोषणा की है।
बड़े नेता भी इस तरह के ऐलान से सोच-विचार में पड़े
उपप्रधान पद के एक उम्मीदवार ने जीतने की स्थिति में एक बीघा जमीन दान करने की बात कही है। प्रधान पद के जिस उम्मीदवार ने इतना बड़ा ऐलान किया है वह बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। प्रधान व उपप्रधान पद के दावेदारों का ऐसा दावा, क्षेत्र में तो चर्चा का विषय बना ही हुआ है,साथ ही अब प्रदेश में भी इसकी चर्चा होने लगी है। बीजेपी-कांग्रेस के बड़े नेता भी इस तरह के ऐलान से सोच-विचार में पड़ गए हैं।
31 हजार 214 जनप्रतिनिधियों का होगा चयन
राज्य की 3754 पंचायतों में कुल 31 हजार 214 पदों के लिए तीन चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं। इनमें 3,754 प्रधान, 3,754 उप प्रधान, 21,654 वार्ड सदस्य, 1,769 बीडीसी और 251 जिला परिषद सदस्य शामिल हैं। इन चुनावों में 50 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए 26, 28 और 30 मई को तीन चरणों में मतदान होगा। प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्य पदों की मतगणना मतदान वाले दिन ही पंचायत भवन में होगी, जबकि जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों की मतगणना 31 मई को होगी।
-मुकेश
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

