-
Advertisement
Electric Buses | CM Sukhu | Bus Terminal Dharamshala |
Last Updated on May 24, 2023 by sintu kumar
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत खरीदी गई इलेक्ट्रिक बसों में धर्मशाला के लोग अब सफर कर पाएंगे। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतरराज्यीय बस अड्डा धर्मशाला से बसों को हरी झंडी दिखाई है। सभी बसें हिमाचल पथ परिवहन निगम के निर्धारित रूट पर दौड़ेंगी। बसों को कुछ दिन पूर्व ट्रायल के तौर पर चलाया गया था।इस के बाद सीएम ने अपने मंत्री व विधायकों के साथ मैक्लोडगंज तक का सफर किया। इस दौरान डीसी, एसपी कांगड़ा व एसआरटीसी के एमडी मौजूद रहे। ये इलेक्ट्रिक बसें 45 से 50 मिनट में चार्ज हो जाएंगी और 180 किलोमीटर तक दौड़ेगी। हालांकि चालकों को ये निर्देश दिए हैं कि जब बैटरी 20 प्रतिशत रह जाए तो बसें ना चलाएं और इन्हें चार्जिंग स्टेशनों में चार्ज करें।इलेक्ट्रिक बसों के चलने से हरित परिवहन को बल मिलेगा। सीएम ने
प्राइवेट बस मालिकों से इलेक्ट्रिक बसें चलाने का आह्वान किया।