-
Advertisement
#Rahul_Gandhi ने बिहार की थकान उतारने को Shimla चुना, बहन प्रियंका के घर छराबड़ा पहुंचे
शिमला। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Former Congress president Rahul Gandhi) शुक्रवार को अचानक हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला (Shimla) पहुंच गए। वे चंडीगढ़ तक हवाई जहाज में आए और वहां से सड़क मार्ग से गुपचुप शिमला के निकट छराबड़ा में अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के घर छराबड़ा पहुंचे। कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद थकान उतारने के लिए वे हिमाचल की वादियों में आए हैं।
यह भी पढ़ें: #Punjab में गरजे राहुल: सत्ता में आए तो कूड़ेदान में फेंक देंगे तीनों कृषि कानून
जाहिर है इससे पहले वे अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के साथ यहां आए थे, लेकिन इस बार वे यहां अकेले ही आए हैं। इससे पहले कोरोना काल के दौरान प्रियंका गांधी व उनके कुछ रिश्तेदार अगस्त माह में छराबड़ा आए थे।और उन्होंने इसके लिए प्रसासन से अनुमति भी ली थी। प्रियंका गांधी का घर शिमला से 13 किलोमीटर दूर और समुद्र तल से 8 हजार फीट की ऊंचाई पर है। घर को पहाड़ी शैली में बनाया गया है। इंटीरियर में देवदार की लकड़ी से सजावट की गई है। मकान के चारों तरफ हरियाली और पाइन के खूबसूरत पेड़ हैं।


