-
Advertisement
हिमाचल की यह पूर्व रणजी खिलाड़ी 27 लाख की धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार
धर्मशाला। हिमाचल के कांगड़ा जिला की पूर्व रणजी खिलाड़ी (Ranji Player) 27 लाख की धोखाधड़ी (Fraud) मामले में गिरफ्तार (Arrest) की गई है। यह खिलाड़ी सपना रंधावा कांगड़ा (Kangra) जिला के रानीताल से संबंध रखती है। उसे गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खिलाड़ी को देहरा न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया है। यह जानकारी रानीताल पुलिस चौकी प्रभारी ने दी। उन्होंने बताया कि गुजरात पुलिस ने रानीताल निवासी एक पूर्व रणजी खिलाड़ी को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस खिलाड़ी के खिलाफ गुजरात (Gujrat) में एक युवा खिलाड़ी ने शिकायत दर्ज करवाई थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः पिता-पुत्र ने मिलकर राजस्थानी को बेच दिया पंचायत घर
अपनी शिकायत में उसने आरोप लगाया था कि उसे रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में भाग लेने का लालच देकर पैसे लिए गए। लेकिन पैसे लेने के बाद भी उसे रणजी ट्राफी में खेलने का मौका नहीं मिला। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने महिला खिलाड़ी के खिलाफ 420 का मामला दर्ज किया था, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। उसे देहरा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया है। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि रणजी की पूर्व खिलाड़ी सपना रंधावा को सूरत की गुजरात पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है और न्यायालय में पेश करके ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। उन्होंने बताया हरियाणा में भी संबंधित आरोपित खिलाड़ी ने इस तरह की धोखाधड़ी की है और मामले में कार्रवाई चल रही है। अब यह एक और मामला उजागर हुआ हैए जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।