-
Advertisement
#Gangrape पीड़िता की मौत का मामला गरमाया: परिजनों को नहीं मिला शव, विपक्ष हमलावर
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश स्थित हाथरस की 19-वर्षीय गैंगरेप (Hathras Gangrape) पीड़िता की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़िता की मौत (Death) हो गई है। किशोरी का 14 सितंबर को 4 लोगों ने कथित तौर पर रेप किया था। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया था कि आरोपियों ने उसकी जीभ काट दी थी। चारों आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। यूपी सरकार ने पीड़िता के परिजनों के लिए 10 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान कर दिया है।
धरने पर बैठे लड़की के पिता और भाई
इस सब के बीच पीड़िता के पिता और भाई सफदरजंग अस्पताल में धरने पर बैठे गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हमारी अनुमति के बिना शव (Dead Body) को अस्पताल से ले जाया गया। हमें कोई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं मिली। हमने किसी कागजात पर हस्ताक्षर नहीं किए। परिवार का कहना है कि हमारी अनुमति के बिना अस्पताल शव को कैसे ले जा सकता है। पीड़िता के भाई ने कहा कि पिता ने एंबुलेंस ड्राइवर से बात की है। एंबुलेंस यमुना एक्सप्रेस वे को पार कर चुकी है। पिता ने ड्राइवर से वापस आने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट दिखाने को कहा है। अगर ये सब नहीं होता है तो हाथरस में शव को कोई भी स्वीकार नहीं करेगा।
कांग्रेस आक्रामक; भाम आर्मी चीफ बोले- पोस्टमॉर्टम में हुआ घपला
UP के ‘वर्ग-विशेष’ जंगलराज ने एक और युवती को मार डाला।
सरकार ने कहा कि ये फ़ेक न्यूज़ है और पीड़िता को मरने के लिए छोड़ दिया।
ना तो ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना फ़ेक थी, ना ही पीड़िता की मौत और ना ही सरकार की बेरहमी। pic.twitter.com/0Ew5BoIVQK
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 29, 2020
वहीं, मामले में लड़की की मौत होने के बाद सियासत गरमा गई है। हाथरस की बेटी की मौत को लेकर कांग्रेस (Congress) आक्रामक है। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में प्रदर्शन किया तो यूपी की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी ने पीड़िता के परिजनों से बात की। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी ट्वीट कर यूपी की योगी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि यूपी के वर्ग-विशेष जंगलराज ने एक और युवती को मार डाला। राहुल ने लिखा कि सरकार ने कहा कि ये फेक न्यूज है और पीड़िता को मरने के लिए छोड़ दिया। राहुल गांधी ने इसके लिए यूपी सरकार की आलोचना करते हुए लिखा है कि न तो ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना फेक थी, ना ही पीड़िता की मौत और ना ही सरकार की बेरहमी।
यह भी पढ़ें: दरिंदों ने #Gangrape के बाद काट दी थी 19-वर्षीय दलित लड़की की जीभ; 15 दिन बाद तोड़ा दम
लड़की को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर सैकड़ों की तादाद में दिल्ली पहुंचे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया और रिंग रोड को कुछ समय के लिए जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे चंद्रशेखर आजाद रावण ने गैंगरेप पीड़िता का पोस्टमॉर्टम में घपलेबाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि पोस्टमॉर्टम कराने के लिए डॉक्टरों का एक विशेष बोर्ड बनाया जाए। उन्होंने कहा कि लड़की के साथ अत्याचार हुआ है, उसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। रावण ने कहा कि जब तक दलित लड़की को इंसाफ नहीं मिल जाता उनका आंदोलन जारी रहेगा।
