-
Advertisement
Gold Jewelery पर Hallmarking के नियम टले, 15 जून तक की मिली मोहलत
कोरोना महामारी के बीच सोने के आभूषणों (Gold Jewelery)और कलाकृतियों की हॉलमार्किंग (Hallmarking) की समय सीमा को अब 15 जून कर बढ़ा दिया गया है। कंज्यूमर अफेयर मिनिस्टर पीयूष गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया। यानी सरकार ने ज्वेलर्स की मांग के अनुरूप गोल्ड हॉलमार्किंग के नियमों को 15 जून तक टाल दिया है। ये नियम पहले एक जून से 2021से लागू होने थे। इतना ही नहीं सरकार ने एक कमेटी का भी गठन किया है,जिसकी अध्यक्षता ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडडर्स के डायरेक्टर जनरल प्रमोद तिवारी करेंगे।
यह भी पढ़ें :- एक बाल्टी पानी बताएगी सोने के गहने असली है या नकली, बस आपको ये करना होगा
ये कमेटी हॉलमार्किंग नियमों के लागू करने में आ रही दिक्कतों को हल करेंगी। साथ ही यह सुनिश्चित करना भी इस कमेटी का काम होगा कि 15 जून से देशभर में बिना किसी दिक्कत के ये नियम लागू हो। केंद्र सरकार ने वर्ष 2019 में गोल्ड ज्वैलरी और कलाकृतियों के लिए गोल्ड हॉलमार्किंग नियमों का ऐलान किया था और जनवरी 2021 से यह नियम पूरे देश में लागू होना था। लेकिन कोरोना महामारी के चलते ज्वैलर्स मोहलत मांगी और इस तरह समय आगे सरकता गया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
