-
Advertisement
नशे में टल्ली चच्योट के सरकारी स्कूल का हेडमास्टर,वीडियो वायरल हुआ तो हरकत में आया प्रशासन
Himachal News:हिमाचल प्रदेश के मंडी ज़िले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक सरकारी स्कूल का हेडमास्टर शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर लड़खड़ाते नज़र आ रहा है। ग्रामीणों ने हेडमास्टर की इस हरकत का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामला चच्योट तहसील के राजकीय माध्यमिक पाठशाला गराड़ीगाड गांव के सरकारी स्कूल का है, जहां गुरुजी सुबह-सुबह ही नशे में धुत स्कूल पहुंचे। इतना ही नहीं, वे सड़क पर भी लड़खड़ाते दिखाई दिए।
मंडी ज़िले के एक सरकारी स्कूल का हेडमास्टर शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर लड़खड़ते जा रहे थे तो ग्रामीणों ने टल्ली मास्टर की वीडियो बनाकर वायरल कर दी। मामला एसडीएम गोहर बिचित्र सिंह तक पहुंचा तो उन्होंने संबंधित विभाग को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। #mandi #teacher pic.twitter.com/EJhQ8s5zd6
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) September 27, 2025
बताया जा रहा है कि इस हेडमास्टर की सैलरी करीब एक लाख रुपये के आसपास है। ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि इतनी मोटी तनख्वाह पाने वाला स्कूल का मुखिया कानून और जिम्मेदारी को ताक पर रखकर इतनी बड़ी गलती कैसे कर सकता है।
हेडमास्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश
उधर, ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी प्रशासन को दी। शिकायत के बाद एसडीएम गोहर बचित्र सिंह ने संबंधित विभाग को आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अब सबकी नज़रें इस बात पर टिकी हैं कि विभाग इस मामले में आगे क्या कदम उठाता है।
