-
Advertisement
Lockdown के बीच महंगी हुई भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक; Hero ने स्कूटर के भी दाम बढ़ाए
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने अपने बाइक और स्कूटर की कीमतें बढ़ा दी है। इस टू व्हीलर निर्माता कंपनी ने देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक Splendor plus की कीमतों में बढ़ोतरी भी कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार BS6 में अपग्रेड होने के बाद देश में मौजूद लगभग सभी टू-वीलर्स की कीमत अब बढ़ गई है। BS4 मॉडल के मुकाबले BS6 मॉडल्स की कीमतें 750 रुपये से 2,800 रुपए तक बढ़ गई है। वहीं, स्कूटर्स की बात करें, तो हीरो डेस्टिनी 125 स्कूटर के अलॉय वील्ज-ड्रम ब्रेक वेरियंट की कीमत 700 रुपए बढ़ी है।
यह भी पढ़ें: फुल ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन पर धांसू ऑफर, यहां से आधे दाम में खरीदें
हालांकि, स्कूटर के स्टील वील्ज-ड्रम ब्रेक वेरियंट के दाम में बदलाव नहीं हुआ है। अलॉय वील्ज-ड्रम ब्रेक वेरियंट की कीमत 68,100 रुपये और स्टील वील्ज-ड्रम ब्रेक वेरियंट 65,310 रुपए है। माएस्ट्रो एज 125 स्कूटर के ड्रम और डिस्क मॉडल की कीमत क्रमश: 69,250 रुपए और 71,450 रुपए है। हीरो मोटोकॉर्प की बाइक स्प्लेंडर प्लस के किक स्टार्ट वेरियंट की कीमत 60,350 रुपए और सेल्फ स्टार्ट i3S वेरियंट की 63,860 रुपए हो गई है। सुपर स्प्लेंडर बाइक ड्रम और डिस्क वेरियंट में उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमश: 68,150 रुपए और 71,650 रुपए है।
स्प्लेंडर आईस्मार्ट के दाम में 800 रुपए का इजाफा हुआ है, जिसके बाद बाइक की कीमत 67,900 रुपए है।हीरो पैशन प्रो के ड्रम और डिस्क वेरियंट अब क्रमश: 65,740 रुपए और 67,940 रुपए में उपलब्ध हैं। ग्लैमर के ड्रम वेरियंट का दाम 69,750 रुपए और डिस्क वेरियंट का 73,250 रुपए है। हीरो की सबसे सस्ती बाइक HF Deluxe की कीमत में भी इजाफा हुआ है। इस बाइक का ड्रम ब्रेक वेंरियंट 56,675 रुपए और डिस्क वेरियंट 58,000 रुपए में उपलब्ध है। Xtreme 160R, Xtreme 200S, XPluse 200 और XPluse 200T शामिल नहीं हैं, क्योंकि इनके बीएस6 कम्प्लायंट मॉडल की कीमत का खुलासा अभी हुआ है।