-
Advertisement
हिमाचल कांग्रेस को झटका, वीरभद्र के खास रहे धर्मपाल ठाकुर खांड ने दिया इस्तीफा
शिमला। हिमाचल में विधानसभा चुनाव (Himachal Vidhan Sabha Election) से पहले कांग्रेस (Congress) को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। अब हिमाचल कांग्रेस महासचिव धर्मपाल ठाकुर खांड (Dharampal Thakur Khand) ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। धर्मपाल ठाकुर पूर्व सीएम स्व वीरभद्र सिंह के भी खास माने जाते हैं। उन्होंने पार्टी सदस्यता के साथ ही अपने सभी पदों पर से इस्तीफा (Resignation) दे दिया है। हालांकि उन्होंने इस्तीफे में पार्टी से नाराजगी का कोई जिक्र नहीं किया है, लेकिन हिमाचल कांग्रेस (Himachal Congress) के तत्कालीन कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन के बीजेपी में शामिल होने के बाद पहले से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि धर्मपाल ठाकुर भी कांग्रेस पार्टी छोड़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें:हमीरपुर में गरजी स्मृति ईरानी: बोली, कांग्रेस नेताओं ने देश तोड़ने वालों का दिया साथ
हर्ष महाजन गुट के कहे जाने वाले धर्मपाल ठाकुर शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र से टिकटार्थी भी थे। वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार में धर्मपाल ठाकुर आईटीआई के चेयरमैन पद पर भी रह चुके हैं और कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह के साथ उनके खास संबंध भी जगजाहिर हैं। अब खांड के जल्द बीजेपी में शामिल होने की संभावनाएं भी प्रबल हो गई हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


