-
Advertisement
![laddakh accident](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2023/08/himachals-jawan-was-also-ma-1.jpg)
लद्दाख हादसे में हिमाचल का जवान शहीद, बसंतपुर का रहने वाला था विजय शर्मा
लद्दाख हादसे में जान गंवाने वाले जवानों में देवभूमि हिमाचल के एक जवान शामिल होने की सूचना है। जवान नायक विजय शर्मा पुत्र बाबूराम शर्मा, निवासी गांव डिमणी (दाड़गी) ब्लॉक बसंतपुर का रहने वाला था। सेना की ओर से आधिकारिक जानकारी परिवार को दे दी है। जवान के शव को चंडीगढ़ तक हवाई जहाज से लाया जाएगा। जबकि वहां से बसंतपुर तक वाया सड़क मार्ग से पहुंचाया जाएगा। शहीद विजय शर्मा के परिवार में माता पिता, पत्नी व दो बच्चे है। परिजनों को जैसे ही जवान के शहीद होने की सूचना मिली घर पर चीखोपुकार मच गई।
सीएम सुक्खू ने जताया शोक
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सड़क दुर्घटना में शहीद हुए शिमला ग्रामीण उपमंडल के गांव नेहरा के सैनिक विजय कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने भारतीय सेना के आठ अन्य जवानों के निधन पर भी शोक व्यक्त किया है जिन्होंने इस दुःखद घटना में अपने प्राणों का बलिदान दिया। सीएम ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
हादसे में नौ जवान हुआ थे शहीद, एक है घायल
जाहिर है शनिवार को सेना का एक वाहन खाई में गिर गया था। इस हादसे में 9 जवानों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा दक्षिणी लद्दाख के न्योमा में क्यारी के पास हुआ। ये हादसे तक हुआ जब सेना के पांच वाहनों का काफिला लेह से न्योमा की ओर जा रहा था। क्यारी के पास काफिले में शामिल एक वाहन के ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में जा गिरा। इसमें 10 जवान सवार थे।
यह भी पढ़े:समरहिल त्रासदी: इधर पिता का अंतिम संस्कार, उधर बेटे की बॉडी मिली