-
Advertisement
HPBOSE जमा दो कक्षा का रिजल्ट आउट, 92.02 फीसदी रहा परिणाम- अंक्षित ओवरऑल टॉपर
HPBOSE 12th Class Result: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के जमा दो कक्षा का रिजल्ट आज आउट हो गया है। आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों संकायों का परिणाम एक साथ जारी किया गया है। इस बार प्रदेशभर से 81 हजार 411 छात्रों ने जमा दो की परीक्षा दी , जिसमें 74637छात्र पास हुए हैं। 3071 छात्रों की कम्पार्टमेंट आई है। इस प्रकार 92.02 रिजल्ट फीसदी रहा। भवारना सीसे स्कूल के अक्षित ओवरऑल टॉपर रहे हैं।
साइंस संकाय में शायला कश्यप प्रथम
साइंस संकाय में जिला कांगड़ा के छतड़ी न्यू ईरा स्कूल की शायला कश्यप प्रथम रही है। शायला ने 500 में से 495 अंक हासिल किए। जिला ऊना के अंब की संचिता दूसरे स्थान पर रही हैं। गुरुकुल स्कूल पक्का परोह की संचिता ने 493 अंक हासिल किए। हमीरपुर के आर्यन पब्लिक स्कूल झंडी की काशी शर्मा ने भी 493 अंक हासिल कर दूसरा स्थान पाया है।
13 दिन पहले जमा दो का परीक्षा परिणाम घोषित
पिछले वर्ष के मुकाबले बोर्ड इस बार 13 दिन पहले जमा दो का परीक्षा परिणाम घोषित किया है। 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित की थीं। 5 अप्रैल से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू किया गया। मूल्यांकन प्रदेशभर में बनाए गए 41 केंद्रों पर पूरा किया गया।
परीक्षा परिणाम पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से उपलब्ध होगा। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर अपना स्कोर कार्ड देख सकेंगे।
अमित महाजन
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

