-
Advertisement

लंबित वित्तीय लाभ नहीं मिलने पर HRTC कर्मचारियों का हल्ला बोल
शिमला। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) के कर्मचारियों की एचआरटीसी एमडी के साथ हुई संयुक्त समन्वय समिति की बैठक में कर्मचारियों की मांगे ना माने जाने पर यूनियन ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संयुक्त समन्वय समिति के साथ पूर्व में किए गए समझौतों पर अमल नहीं करने के निगम पर आरोप लगाए।
यह भी पढ़ें:बिग ब्रेकिंगः कंडक्टर भर्ती फाइनल रिजल्ट पर बड़ा खुलासा, कब निकलेगा रिजल्ट -पढ़े यहां
500 करोड़ का व वित्तीय लाभ देय
कर्मचारियों ने मांगे ना माने जाने पर समिति ने 18 अक्टूबर को एक दिन काम छोड़ो आंदोलन की भी चेतावनी दी है। संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष प्यार सिंह ने बताया कि जनवरी 2016 से 13% आईआर, डीए जनवरी 2019 से 4%, 5% जुलाई 2016 से व 6% जुलाई 2021 से, कुल डीए 15%, 32 महीनों का नाईट ओवर टाइम, पेंशन, ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन, लीव इंकैशमेंट, जीपीएफ, मेडीकल रिमवर्समेंट कई प्रकार के एरियर आदि कर्मचारियों के लगभग 500 करोड़ के रूपए के लंबित वित्तीय भुगतान देय है। जिन्हें देने में निगम प्रबंधन असमर्थता जता रहा है। जिससे कर्मचारी खासे नाराज हैं। अब आंदोलन की राह पर हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group