-
Advertisement
हिमाचल में यहां महिला की कटी बाजू लेकर घूम रहा था कुत्ता, लोगों में फैली दहशत
सोलन। हिमाचल के सोलन (Solan) जिला में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कुत्ते के मुंह (Dog Mouth) में इंसानी हाथ देख कर लोगों के रौंगटे खड़े हो गए हैं। यह कुत्ता इंसानी हाथ (Human Hand) को अपने मुंह में दबाए झाड़ियों में बैठ गया, लेकिन जब तक लोग उसे पकड़ पाते यह वहां से भाग गया। मामला सोलन शहर के खूंडीधार से सामने आया है। यह इंसानी हाथ एक महिला का बताया जा रहा है। इंसानी हाथ देखने के बाद अब लोगों में आशंका जताई जा रही है कि आसपास के इलाके में महिला का शव (Dead Body) भी हो सकता है। लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि लोगों ने कुत्ते के मुंह में इंसानी हाथ देखने के बाद पुलिस को भी सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: गठरियों में मिले शव मामले में खुलासा, पैसों का लेनदेन था हत्या का कारण
मामले की जानकारी देते हुए एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि सोलन के खूंडीधार में एक महिला का आधी बाजु के साथ हाथ मिला है। उधरए स्थानीय लोगों के अनुसार जब वह नलके से पानी भर रहे थे, तो उन्होंने देखा की एक काले रंग का कुत्ता मुंह में किसी इंसानी शरीर की कटी हुई बाजू सड़क से नीचे झाड़ियों की तरफ ले जा रहा है। जब तक वह कुत्ते को पकड़ पाते तब तक वो भाग गया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से बाजु को ढूंढा और कार्रवाई शुरू कर दी है। कयास लगाए जा रहे है कि आसपास किसी महिला का शव भी बरामद हो सकता है। लिहाजा पुलिस ने इस पहलू पर भी जांच शुरू की है साथ ही सर्च ऑपरेशन भी चलाया हुआ है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

