-
Advertisement
Hydra Crane | Accident In Himachal | Speeding Car |
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े हाइड्रा से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। कार नेरचौक से सुंदरनगर की ओर जा रही थी। कार में पांच लोग सवार थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक हाइड्रा से कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको गंभीर हालत में एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

