-
Advertisement
Sea Beach पर कार धोने का आइडिया पड़ा उल्टा, निकालने के लिए बुलानी पड़ी क्रेन-देखें वीडियो
Viral Video: मजाक-मस्ती कई बार खुद ही भारी पड़ जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ गुजरात से गोवा आए टूरिस्ट के साथ।अहमदाबाद के एक टूरिस्ट की लग्जरी एसयूवी फॉर्च्यूनर वागेटर बीच पर अरब सागर में डूबने से बाल-बाल बची। कार को निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले शख्स अंजुना-वागेटर इलाके के एक होटल में ठहरे हुए थे। रिपोर्ट के अनुसार, मालिक एक पार्टी से लौटने के बाद होटल आए और अपनी कार की चाबियां होटल के एक केयरटेकर को दी और कार की प्रोफेशनल धुलाई के लिए पैसे दिए थे ।
Stupidity in Goa over washing Fortuner at beach: Gujarat boys took their Toyota Fortuner onto the seaside to wash it for fun, ignoring beach restrictions. A heavy wave hit, car got swept away and stuck in sand. Later recovered with crane. Driver arrested by Goa Police. pic.twitter.com/Bp3YrmF093
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 23, 2026
होटल का स्टाफ गाड़ी को किसी रेगुलर वॉशिंग सेंटर पर ले जाने के बजाय सीधे सुबह 5:30 से 6:00 के बीच वागेटर बीच की रेत पर ले गया। हाथ में सिर्फ एक बाल्टी और मग लेकर स्टाफ मेंबर ने गाड़ी को साफ करने के लिए समुद्र के पानी का इस्तेमाल करने का सोचा था।शुरुआत में सब ठीक लग रहा था, लेकिन हाई टाइड के समय अचानक उठी तेज लहरों ने कार को रेत में धंसा दिया। कार थोड़ी बहुत पानी में डूब भी गई। पहले तो उसे बाहर निकालने की बहुत कोशिश की गई, मगर वह कार आगे बढ़ने का नाम ही नहीं ले रही थी। कुछ ही देर में गीली रेत में फंस गई। जैसे-जैसे ज्वार बढ़ा, पानी का स्तर ऊपर उठता गया, और आखिरकार गाड़ी के दरवाजों के हैंडल तक पहुंच गया। फॉर्च्यूनर को बाद में जेसीबी की मदद से निकाला गया। एक्स पर @gharkekalesh ने इसकी वीडियो पोस्ट किया है। फिलहाल सोशल मीडिया यूजर्स इस घटना पर उन टूरिस्ट्स का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।
कोई कह रहा है “समुद्र में फ्री कार वॉश”, तो कोई लिख रहा है “Fortuner ने सोचा होगा वो एम्फीबियस कार है”। लेकिन हकीकत में यह लापरवाही महंगी पड़ सकती थी। गोवा पुलिस ने सभी टूरिस्ट्स से अपील की है कि वे बीच नियमों का सम्मान करें और ऐसी फन एक्टिविटी से बचें, जो खतरे में बदल सकती है।

