-
Advertisement
जॉन अब्राहम ने खरीदा आलीशान बंगला, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश
नेशनल डेस्क। बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) ने आलीशान बंगला लिया है। जिसकी कीमत जानकर आपके भी होश उड़ने वाले है। फिल्मों में एक्शन सीन्स को लेकर अकसर जॉन की चर्चा होती है। जॉन ने 75 करोड़ रुपये में नई प्रॉपर्टी खरीदी है। जॉन अब्राहम ने मुंबई के लिंकिंग रोड, खार पर एक बंगले (Bungalow) की डील फाइनल कर ली है।
जॉन का नया बंगला
IndexTap.com के मुताबिक, एक्टर ने 27 दिसंबर 2023 को 70.8 करोड़ रुपए के एग्रीमेंट पर साइन किए थे। स्टांप ड्यूटी के तौर पर 4.25 करोड़ रुपए एडिशनल पे किए गए थे। जॉन द्वारा खरीदे गए लैंड का एरिया 7 हजार 722 स्कवॉयर फुट है जबकि बंगले का एरियार 5,416 वर्ग फुट है। जॉन की ये नई प्रॉपर्टी 372 निर्मल भवन, एक ग्राउंड-प्लस-दो मंजिला कंस्ट्रक्शन है। मुंबई के खार इलाके में बॉलीवुड अभिनेताओं (Bollywood Actors) और उद्योगपतियों के कई बंगले हैं। इस इलाके में प्रीति जिंटा से लेकर सलमान खान की भी प्रॉपर्टीज हैं।
https://twitter.com/viralbhayani77/status/1741702136575283432
जॉन अब्राहम वर्क फ्रंट
जॉन अब्राहम के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर की आखिरी रिलीज फिल्म शाहरुख खान संग ‘पठान’ (Pathan) थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। फिल्म में जॉन का निगेटिव रोल था और उनके किरदार को फैंस ने काफी पसंद किया था। अभी जॉन के पास कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स हैं।
यह भी पढ़े:BB 17 वीकेंड का वारः सलमान की फटकार के बाद रोते-रोते बेहोश हुई आयशा
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

